केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल मे निधन

Union Minister Ram Vilas Paswan died: नमस्कार दोस्तो आपको बतादे कि लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के गुरुवार शाम निधन (Union Minister RamVilas Paswan) हो गया| उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है| चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है, “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa…”.

नही रहे Union minister रामविलास पासवान

अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चिराग रामविलास की गोद में नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Union Minister RamVilas Paswan) का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था|

Union Minister Ram Vilas Paswan died

अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था| यह बात भी चिराग पासवान ने ही ट्वीट कर शेयर की थी|

ममता बनर्जी के ऑफिस के पास पुलिस ने किया BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

चिराग पासवान ने अपने उस ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया था कि आने वाले दिनों में उनके पिता का एक और ऑपरेशन किया जाना था|

चिराग पासवान ने 4 अक्टूबर के अपने ट्वीट में लिखा था, “पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा|

ज़रूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद.” 

हवा का रुख पहचान लिया करते थे पासवान

रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan died )देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे| उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था, जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे|

Union Minister Ram Vilas Paswan died

बिहार से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज निधन (Union Minister RamVilas Paswan died) हो गया|

रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति का ऐसा नेता माना जाता है जो बहुत जल्द ही हवा का रुख पहचान लेते थे|

कभी कांग्रेस की सत्ता के खिलाफ इमरजेंसी के दौरान वह जेल गए तो उसी की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे| तब जो बीजेपी उनकी नीतियों का विरोध करती थी उसी एनडीए की सरकार में पासवान मंत्री भी रहे|

AIIMS मे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 67 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Leave a Comment