महाराष्ट्र: आज कि सुबह इन मजदुरो के लिए इतनी भयानक होगी यह तो किसी ने सोचा भी नही होगा। आपको बतादे कि महाराष्ट्र में आज (शुक्रवार) सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे 14 प्रवासी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई आपको बतादे कि यह घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की है।

देश मे कोरोना जैसी महामारी से अभी पिछा हि नही छुटा था और देश में दो नया संकट ने दस्तक दे दि। एक तो दो दिन पहले आंध्रप्रदेश में विषेली गैस के रिसाव से कई लोगो ने रास्ते चलते हुए अपनी जान गवा दि। और इधर मात्र 24 घंटे मे हि महाराष्ट्र में आज (शुक्रवार) सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
महाराष्ट्र में 14 मजदूरों के ऊपर से गुजरी ट्रैन
जिसमे 14 प्रवासी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए। यह घटना मुंबई से 360 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले की है। सभी मजदूर पटरी के सहारे जालना से भुसावल की ओर पैदल अपने घर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। थोडी थकान हुई तो सोचा कि आराम करले इस आराम की वजह से सभी मजदूर पटरी पर ही लेट गए।
विश्व की सबसे प्यारी बच्ची 4 साल की अनाहिता कैसे बनी कोरोना वायरस की शिकार
सुबह सवा पांच बजे और दुनिया उन मजदुरो कि दुनिया खत्म
सुबह सवा पांच बजे एक ट्रेन वहां से गुजरी और सब कुछ समाप्त हो गया। मजदूरों को संभलने तक का मौका भी नहीं मिला और सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर मध्य प्रदेश पैदल जा रहे थे और आराम करने के लिए पटरी के पास रुके थे। करमाड पुलिस मौके पर है।
बता दें कि लॉकडाउन का जब पहली बार ऐलान हुआ था, उसके बाद से ही लाखों की संख्या में मजदूर जहां पर थे, वहां फंस गए थे। खाने, रोजगार की चिंता में लिप्त मजदूर पैदल ही अपने गांवों की ओर चल दिए थे, इसके पहले भी रास्ते में हुए कुछ एक्सिडेंट में प्रवासी मजदूर अपनी जान बीते दिनों गंवा चुके हैं उन सब मे यह सबसे बडा हादसा है।