नमस्कार दोस्तो, तिहाड जेल मे बंद बॉयफ्रेंड के साथ उसकी गर्लफ्रेंड समय बिता रही थी। ओर ये सब कानुन के सामने हो रहा था। चाहे कानून के हाथ कितने भी लंबे क्यो न हों, लेकिन कभी-कभार शातिर दिमाग वाले लोग पुलिस को भी दगा देने में कामयाब हो जाते हैं वह भी तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए। हाल ही मे ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है और यह वाकया देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल का है जहाँ जेल में बंद बॉयफ्रेंड संग गुजारती थी समय उसकी गर्लफ्रैंड।

बताया NGO की कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, एक शातिर महिला खुद को NGO की कार्यकर्ता बताकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जेल के अंदर चली गई। ऐसा उसने एक बार नहीं चार बार किया। इतना ही नहीं, प्रेमिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ चार बार की मुलाकात में पांच घंटे तक समय बिताए।
जेल में बंद इस युवक का नाम हेमंत है। हत्या के मामले में हेमंत तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 2 में बंद है। फिलहाल तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

क्या Dia Mirza-Sahil Sangha की शादी, इस एक्ट्रेस से अफेयर की वजह से टूटी ?
महिला जेल की ड्युटी में स्थित कार्यालय में कई बार और मुलाकात के दौरान कई-कई घंटे रही। यहां तक कि शनिवार के दिन आमतौर पर जेल में कैदी से किसी की मुलाकात संभव नहीं होती, उस दिन भी यह महिला ड्युटी के बहाने पहुंची और कैदी से मुलाकात की।
जब अधिकारी की पडी नजर
सूत्रों के अनुसार, एक दिन ड्युटी में जेल संख्या दो के ही एक अधिकारी की नजर इस महिला पर पड़ गई। जब उस अधिकारी ने इसके बारे में पता किया तो कर्मचारियों ने कहा कि महिला के पास अंदर आने की बकायदा अनुमति है।
यह भी कर्मचारियों ने उस अधिकारी को बताया कि यह इसके पहले भी जेल आ चुकी है। इसके बाद अधिकारी ने इस संबंध में जेल की रजिस्टर पर महिला से जुड़ी बातें लिखी, जिसके बाद यह मामला जेल मुख्यालय पहुंचा। सूत्रों का कहना है कि जेल अधीक्षक द्वारा महिला के नाम से जारी किए गए पास में उसे एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी कार्यकर्ता बताया गया है।
4 दिन में 5 घंटे बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड रहे साथ
बताया जा रहा है कि एनजीओ की सदस्य बताने के बाद यहां पर जेल प्रशासन ने जेल में बंद कैदी की इस प्रेमिका पर कोई संदेह नहीं किया। यही वजह रही कि प्रेमिका ने 4 दिनों के दौरान हुई मुलाकात में 5 घंटे तिहाड़ जेल के अंदर अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिताए और जेल प्रशासन इस खबर से बेखबर रहा।