JASWANT SINGH DEATH: नमस्कार दोस्तो आपको बतादे कि देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Jasawant Singh) का आज (रविवार) सुबह निधन (death) हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह 82 साल के थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे।
उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत राजनीति जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है।
केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का करियर
Former Union Minister Jaswant Singh जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में अपना कदम बडाया था। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व भी किया।
जसवंत का राजनीतिक करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा और इस दौरान विवादों से उनका चोली दामन का साथ रहा| 1999 में एयर इंडिया के अपहृत विमान के यात्रियों को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों के साथ कंधार जाने के मामले में उनकी काफी आलोचना हुई।

राजग शासन के दौरान जसवंत सिंह हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी के विश्वासपात्र व करीबी रहे| वह ब्रजेश मिश्र और प्रमोद महाजन के साथ वाजपेयी की टीम के अहम सदस्य थे।
बाद में वह 2009 तक राज्य सभा में विपक्ष के नेता रहे और गोरखालैण्ड के लिए संघर्ष करने वाले स्थानीय दलों की पेशकश पर दार्जिलिंग से चुनाव लड़े और जीत दर्ज हासिल कि।
जसवंत सिंह को एक समय ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ा जब अगस्त 2009 में उन्हें अपनी पुस्तक ‘जिन्नाः भारत विभाजन और स्वतंत्रता’ में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा करने पर भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट कर जताया दु:ख
Xiaomi Redmi Note 10 Pro Price, Camera, Launch Date, Feature In India
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान।
अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन (death) से दुखी हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री मानवेंद्र सिंह से बात की और जसवंत सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जसवंत जी पिछले 6 साल से पूरी बहादुरी से बीमारी से लड़ रहे थे.’ मानवेंद्र सिंह जसवंत सिंह के बेटे हैं।
राजनाथ सिंह का ट्वीट
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की।
Living Room Decoration Tips And Ideas, How To Decor Living Room
उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। श्री जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
ओम बिरला ने भी ट्वीट के जरिए जताया दु:ख
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ।
सैन्य अधिकारी व एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने देश की उत्कृष्ट सेवा की। दोनों ही भूमिकाओं में उनकी सूझबूझ ने देश को अनेक बार विषम परिस्थितियों से बाहर निकाला। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
10 Ways To Stay Healthy And Fit | स्वास्थ्य और फिटनेस के 10 तरीके