Delhi Election 2020; जानकारी के लिए आपको बता दे की भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज निर्वाचन भवन में दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग का कहना है की, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग का यह भी कहना है की दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है|

केजरीवाल बोले, हम शिक्षा और स्वाथ्य के आधार पर चुनाव जीतेंगे…
आपको बता दे की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से ही दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी अपने कार्यकाल 5 वर्षो में जो भी काम किया उसके आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सकारात्मक अभियान चलाएगी, किसी के खिलाफ गलत शब्दो का इस्तेमाल नहीं करते है|
अमित शाह की अपील, सभी लोग करें वोटिंग
भारतीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम चुनाव आयोग की घोषणा का तहदिल से स्वागत और सम्मान करते हैं। ये चुनाव दिल्ली को विकास की राह में काफी मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के सभी लोग वोट डालेंगे और नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
अमित शाह: NRC से ना घबराएं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी
आचार संहिता लागू
जानकारी के लिए आपको बताते चले की, Delhi chunav 2020 की तारीख आते ही आचार संहिता लागु कर दी गई है, अब आचार संहिता के लागु होने के बाद सभी तरह की सरकारी घोषणा करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। किसी भी पार्टि के विज्ञापन वाले पोस्टर, बैनर होर्डिंग आदि सभी तरह की प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। खबरों के अनुसार आपको बतादें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों के लिए चुनाव होना है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ मतदाता है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि, दिल्ली में जो फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित हुई है उसमें कुल 14692136 मतदाता हैं,| इसमे 66.35 लाख महिला वोटर हैं, और 80.55 लाख पुरुष वोटर हैं|