चाइना का मोदी सरकार पर सर्वे, जानकर आपके भी होश उड जाएंगे

नमस्कार दोस्तो: आप भलिभाति जानते है कि,लद्दाख में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद पूरे भारत में बदले की लहर थी। अपने देश में चीनी ऐप से लेकर चीनी प्रोडक्ट्स के बॉयकट की मुहीम भी चलाई गई। वहीं चीनी भारत (China survey on Modi government) के बारे में क्या सोचते हैं, इसको लेकर चीन सरकार के मुखपत्र अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चाइना इंस्टिट्यूट्स ऑफ कंटेंपरेररी इंटरनेशनल रिलेशन्स (CICIR) के साथ मिलकर एक सर्वे कराया है। इस सर्वे में चीन के करीब 1960 प्रतिभागी शामिल हुए। सर्वे में मोदी सरकार से लेकर भारतीय सेना, अर्थव्यवस्था, भारत-चीन रिश्तों समेत कई सवाल किए गए। 

China survey on Modi government

चीन के लोगो को भी पसंद है मोदी सरकार

इस सर्वे में 51 प्रतिशत लोग मोदी सरकार (Modi government) को पसंद करते हैं, जबकि 90 फीसदी चिनी लोग भारत के खिलाफ चीन की सैन्य कार्रवाई को सही ठहराते हैं। मोदी सरकार को पसंद करने वाली खबर ग्लोबल टाइम्स के पन्ने पर थी, लेकिन गुरुवार दोपहर बाद उस हिस्सा को हटा दिया गया था। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स ने सर्वे का हिस्सा ट्वीट किया है, उसमें अब भी मोदी सरकार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य शामिल हैं। 

विराट कोहली बहुत जल्द बनेंगे पिता, दिखा अनुष्का का बेबी बम्प…

सर्वे के बारे मे पुरी जानकारी

  1. चिन सर्वे के मुताबिक 70 प्रतिशत चीनी मानते हैं कि, भारत चीन के प्रति जरूरत से ज्यादा दुश्मनी दिखा रहा है। चीनी लोग भारत की उकसाने भरी कार्रवाई के खिलाफ अपनी सरकार के पलटवार का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
  2. चीन के 26.4 प्रतिशत लोग भारत के पड़ोसी देश होने के कारण उसे सबसे पसंदीदा देशों की सूची में चौथे नंबर पर रखते हैं। भारत से ऊपर रूस, पाकिस्तान और जापान हैं।
  3. चिन के लगभग 56 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा कि उन्हें भारत की स्पष्ट समझ है और 16 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा कि वे भारत से अच्छी तरह परिचित हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर हू शीशेंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, आधे से ज्यादा लोग भारत को लेकर अपनी समझ को लेकर इसलिए भी आश्वस्त हैं क्योंकि लोगों के बीच आपसी संबंध हैं और वे भारत के सांस्कृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।
  4. जब चीनी लोगों से भारत को लेकर अपना पहला इंप्रेशन बताने के लिए कहा गया तो 31 प्रतिशत लोगो ने कहा कि भारतीय महिलाओं का सामाजिक स्तर बहुत नीचा है, उसके बाद 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जनसन्ख्या वाला देश है।
  5. चीन के सबसे अच्छे पड़ोसी देशों की सूची में भारत की रैंक दक्षिण कोरिया से ऊपर है जबकि दक्षिण कोरिया के पॉप कल्चर का चीनी युवा पर काफी प्रभाव है। 
  6. दंगल और अंधाधुन जैसी बॉलीवुड फिल्में चीन में काफी लोकप्रिय ओर चर्चा मे रही हैं। कई चीनी योग करते हैं। एक सर्वे में पता चला कि 23 फीसदी लोग भारत की पहचान को योग से ही जोड़कर देखते हैं। 
  7. इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि 25 फीसदी लोग भारत-चीन के बिच संबंधों को लेकर सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्हें लगता है कि आने वाले वक्त में भारत-चीन के हालात सुधरेंगे, हालांकि 70 प्रतिशत चीनियों का मानना है कि भारतीय कुछ ज्यादा ही चीन के खिलाफ दुश्मनी दिखा रहे हैं।
  8. अधिकतर चीनी लोग मानते हैं कि भारत आर्थिक और सैन्य क्षमता में चीन से बहुत पीछे है, और 57 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भारत चीन के लिए कोई खतरा नहीं है। 49 फीसदी लोगों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन पर पुरी तरह निर्भर है।
  9. ज्यादातर चीनी लोगों का कहना है कि चीन आर्मी भारतीय सेना से ज्यादा स्ट्रांग है। वहि चिन का कहना है कि भारतीय सेना चीन (china) के सामने टिकने वाली नहीं। हालांकि कुछ चिनी लोगो ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा पाकिस्तान के साथ युद्ध में उलझी रहती है, और ऐसे में उसे युद्ध की बारिकियां मालूम है और भारत के जवानों को हल्के में लेना यह चिन के लिये ठीक नहीं है।
  10. चिनी सर्वे में प्रतिभागियों से सवाल किया गया कि भारत कितने वक्त में चीन को पीछे छोड़ सकता है, तो 54 प्रतिशत ने कहा कि भारत कभी भी चीन को पिछे नहि छोड पाएगा। वहीं 10.4 फीसदी लोगों ने कहा कि ये 100 साल में ही मुमकिन है कि भारत चिन को पिछे छोड देगा। 

चीन के कई बडे शहरों में हुआ सर्वे

खबरो के मुताबिक आपको बता दे कि, ग्लोबल टाइम्स रिसर्च सेंटर और चाइना इंस्टिट्यूट्स ऑफ कंटेंपरेररी इंटरनेशनल रिलेशन्स (CICIR) ने यह सर्वे 17 अगस्त से 20 अगस्त तक कराया था। यह सर्वे चिन के कई बडे-बडे शहरो जैसे बीजिंग, शंघाई, शियान, वुहान, चेंगडू, झेंगझाउ समेत 10 शहरों में कराया गया था। वहीं इस सर्वे पर ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह वक्त भारत सरकार शोर मचाना बंद करे और सहयोग के रास्ते पर आए। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन सरकार ने लोगों की राय को भारत के साथ तनाव बढ़ाने में इस्तेमाल नहीं किया और संघर्ष को नियंत्रित करने का फैसला किया जोकि बहुत ही परिपक्व और जिम्मेदाराना फैसला था|

सुशांत के पिता ने Video जारी कर बोले- ‘मेरे बेटे को जहर देती थी रिया

Leave a Comment